Thursday, May 15, 2014

Sharemasterindia.com Stock News Update

GSFC hits 16-month high, up 8%; Q4 net rises 129% Managing director Atanu Chakraborty said the company is confident of sustaining margins and profits going forward. He sees a likely improvement in the fertiliser sector and in industrial products on good sales of new products.

Stock Market Update

Wednesday, May 14, 2014

Electins Special Stocks Review by Sharemasterindia.com



कॉक्स एंड किंग्सकॉक्स एंड किंग्स 
का शेयर काफी समय से 145-160 रुपये के दायरे में कारोबार कर रहा है। जब तक शेयर इस दायरे से उभरता नहीं तब तक बड़ी तेजी नहीं दिखेगी। फिलहाल निवेशक कॉक्स एंड किंग्स में 145 रुपये का स्टॉपलॉस लगाकर मौजूदा भाव पर बने रहें। यदि शेयर 160 रुपये के पार जाता है तो दोबारा तेजी बनेगी और उस समय 180 रुपये तक के स्तर भी संभव होंगे।  

जैन इरीगेशन 
अगर
 जैन इरीगेशन में थोड़ा लंबा नजरिया रखा जाएं तो 112-115 रुपये तक के स्तर मिल सकते हैं। जैन इरीगेशन के चार्ट मजबूत लग रहे हैं, इसमें 80 रुपये के आसपास का स्टॉपलॉस रखकर बने रहना चाहिए।

टीटागढ़ वैगंसटीटागढ़ वैगंस
 में 178 रुपये का स्टॉपलॉस लगाकर बने रहें। शेयर में बहुत बड़ी तेजी की गुंजाइश नहीं है। शेयर 200-202 रुपये के स्तरों तक जाने पर मुनाफावसूली करनी चाहिए।

जेपी एसोसिएट्स 
जेपी एसोसिएट्स में 60 रुपये के नीचे का स्टॉपलॉस लगाकर बने रहें। बाजार की तेजी में जेपी एसोसिएट्स का शेयर 70 रुपये तक भी जा सकता है।

अदानी ग्रुप के शेयर 
अदानी ग्रुप के शेयरों में काफी तेजी आ चुकी है। लगातार अदानी ग्रुप के शेयर आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। रिटेल निवेशकों को अभी अदानी ग्रुप के शेयरों से दूर रहना चाहिए।

एशियन पेंट्स 
मौजूदा निवेशक एशियन पेंट्स में इन स्तरों पर निकल जाएं और 550 रुपये का रेसिस्टेंस लेवल पार होने पर नई खरीदारी करें। 550 रुपये का स्तर पार करने पर शेयर 615-625 रुपये तक के स्तर दिखाएगा।

एसबीआईएसबीआई
 में 2200 रुपये का स्टॉपलॉस लगाकर बने रहें। अगर शेयर 2200 रुपये के नीचे फिसलता है तो गिरावट गहरा सकती है। लेकिन अगर बाजार में रैली बनी रही तो इसमें अगले 1 महीने में 2400 रुपये तक के स्तर भी संभव होंगे।



Sharemasterindia.com Stock News Update

India Capital sells 23.61 lakh shares of Tube Investments
Chambal Fertilisers slips 4%, lower income dents Q4 profit

Tuesday, May 13, 2014

सेंसेक्स 320 अंक चढ़ा, 7109 पर बंद निफ्टी

लगातार तीसरे दिन बाजार ने नए रिकॉर्ड स्तर बनाएं । 
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 24069 और निफ्टी 7172 के नए लाइफ हाई पर पहुंचे। हालांकि, मुनाफावसूली के दबाव में बाजार ऊपरी स्तरों से फिसले।

सेंसेक्स 320 अंक चढ़कर 23871 और निफ्टी 94 अंक चढ़कर 7109 पर बंद हुए। लगातार तीसरे दिन सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 1.5-1.7 फीसदी की तेजी आई।

पावर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस शेयर 3.25-3 फीसदी उछले। कैपिटल गुड्स, रियल्टी, आईटी, तकनीकी 2.5-2.25 फीसदी चढ़े। एफएमसीजी, मेटल, बैंक शेयर 0.75-0.5 फीसदी मजबूत हुए। हेल्थकेयर शेयर 0.5 फीसदी गिरे।

बाजार की चाल

आज बाजारों ने धमाकेदार शुरुआत की। सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड स्तरों पर खुले। शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी ने 7100 का स्तर पार कर लिया। सेंसेक्स 24000 के करीब पहुंचा।

रिकॉर्ड ऊंचाई पर चढ़ने के बाद कारोबार के पहले घंटे में बाजार थोड़ा सुस्ताते दिखे। लेकिन, इसके बाद बाजार ने फिर से रफ्तार पकड़ी। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर 2 फीसदी चढ़े।

दोपहर तक बाजार ऊपर की ओर बढ़ते नजर आए। सेंसेक्स ने 24000 का स्तर भी पार कर लिया। सेंसेक्स ने 24069 और निफ्टी ने 7172 की नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ।

लेकिन, शिखर पर पहुंचने के बाद बाजारों से मुनाफावसूली का दबाव आया। दिन के ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स ने करीब 200 अंक और निफ्टी ने करीब 60 अंक से ज्यादा गंवाएं।

कारोबार खत्म होने तक बाजार फिर से ऊपरी स्तरों पर पहुंचने में नाकाम रहे। हालांकि, निफ्टी 7100 के करीब बना रहा। मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों की तेजी पर भी लगाम लगी।

क्या चढ़ा, क्या गिरा

निफ्टी शेयरों में बीएचईएल करीब 10.5 फीसदी उछला। हीरो मोटो, अंबुजा सीमेंट्स, डीएलएफ, ओएनजीसी, टाटा पावर, विप्रो, ग्रासिम, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, गेल, एचसीएल टेक 6-3 फीसदी चढ़े।

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 12.4 फीसदी बढ़कर 1157 करोड़ रुपये रहा। बैंक ऑफ बड़ौदा 4.5 फीसदी उछला।

मिडकैप शेयरों में दीवान हाउसिंग, डेल्टा कॉर्प, मन्नापुरम फाइनेंस, बीएफ यूटिलिटीज, जीएमआर इंफ्रा 13-10 फीसदी चढ़े।

स्मॉलकैप शेयरों में एनसीसी, हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शंस, सिंप्लेक्स इंफ्रा, शारदा एनर्जी, आईएलएंडएफएस इंजी 17-12.5 फीसदी उछले।

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक का मुनाफा 28.7 फीसदी घटकर 806 करोड़ रुपये रहा। पंजाब नेशनल बैंक 4.75 फीसदी लुढ़का।

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज का मुनाफा 15.7 फीसदी घटकर 481 करोड़ रुपये रहा। डॉ रेड्डीज करीब 4.5 फीसदी टूटा।

दिग्गजों में केर्न इंडिया, हिंडाल्को, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, एमएंडएम 1.25-0.25 फीसदी गिरे। एनएमडीसी में भी कमजोरी आई।

अंतर्राष्ट्रीय संकेत

सोमवार को 6 साल की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद आज यूरोपीय बाजारों से जोश गायब है। एफटीएसई और सीएसी सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, डीएएक्स 0.5 फीसदी मजबूत है।

एशियाई बाजारों में करीब निक्केई 2 फीसदी चढ़ा। कॉस्पी 1 फीसदी मजबूत हुआ। हैंग सैंग में करीब 0.5 फीसदी की बढ़त आई। ताइवान इंडेक्स और शंघाई कंपोजिट सुस्त रहे।

शेयर बाजार की तेजी की वजह से रुपया 0.5 फीसदी मजबूत हुआ है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 59.75 पर कारोबार कर रहा है। सोमवार को रुपया 60.05 पर बंद हुआ था।

Sharemasterindia.com Stock News Update

Reliance surges 5%, hits 3 yr-high at over 1000/share Reliance Industries, along with BP and Niko, have sent an arbitration notice to the government seeking higher gas prices under the ‘Domestic Natural Gas Pricing Guideline 2014’ notified in January this year.